दिन

136

कवर किये

75 जिलों,
12 राज्य
2 केंद्र शासित प्रदेश

अभी हम कहां हैं?

श्रीनगर,
जम्मू-कश्मीर

भारत जोड़ो यात्रा

इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है, साथ मिलकर देश को मज़बूत करना है। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई, 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 136 दिनों के विस्तार में लगभग 4000+ किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुए हैं। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी, महंगाई, नफ़रत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही है।

इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।

यह आमंत्रण है, सभी भारतीयों को, आईए साथ मिलकर चलें। भारत हम सबका है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ हम सबकी है।

भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के दौरान की अपनी तस्वीरें ढूंढें और अपना पोस्ट कार्ड डाउनलोड करें।

  • हम आपके चित्रों को खोजने में एआई आधारित फेस मैचिंग से सहयोग करते हैं।
  • अपनी फोटो अपलोड करें, राज्य का चयन करें और खोजें।
  • एक फोटो चुनें और अपने नाम के साथ एक पोस्टकार्ड डाउनलोड करें।

4080 किमी. 12 राज्य 136 दिन

map

सामान्य प्रश्न

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं

भारत जोड़ो यात्रा सरकार द्वारा प्रत्येक भारतीय की आकांक्षाओं की उपेक्षा के खिलाफ खड़े होने का आह्वान है। भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने को विभाजनकारी ताकतों ने तबाह कर दिया है। हमारी अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है। महंगाई और बेरोज़गारी ने लोगों की आशा को निराशा में बदल दिया है।
भारत जोड़ो यात्रा अन्याय के खिलाफ भारत के लोगों की आवाज़ को एकजुट करने का आंदोलन है। यही वह कांग्रेस पार्टी थी जिसने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया, और यही कांग्रेस होगी जो नफरत और कट्टरता की राजनीति के खिलाफ इस लड़ाई में देश को फिर से एकजुट करेगी।
यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी। यात्रा मार्ग मानचित्र देखें ताकि आप निकटतम शहर का पता लगा सकें जहां से आप यात्रा के साथ जुड़ सकते हैं।

  • 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरुवात
  • 12 राज्यों से होते हुए जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी
  • 150 दिन
  • 3,570 किलोमीटर

राजनीतिक दल, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, लेखक, कलाकारों के साथ-साथ देश के जाने-माने लोग और लाखों आम लोग।

यह यात्रा सभी के लिए है, यदि आप यात्रा में शामिल होना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। यदि आप यात्रा वाले रूट के पास रहते हैं तो आप अपने और भी साथियों के साथ हमारी यात्रा का हिस्सा बन सकते हैं।

यदि आप यात्रा वाले रूट से दूर रहते हैं या किसी अन्य कारण से हमारे साथ नहीं चल सकते तो भी हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

आप हमारी वेबसाइट www.bharatjodoyatra.in पर भी यात्रा एवं इससे संबंधित कार्यक्रमों का विवरण पा सकते हैं।

क्या लगातार महंगाई और बेरोज़गारी का संकट आपको और आपके परिवार को प्रभावित करता है? यदि आप देश की वर्तमान स्थिति से परेशान हैं, तो भारत को आज आपके आवाज़ उठाने की आवश्यकता है। देश बेरोज़गारी, मंहगाई, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे सभी मानकों पर बेहद नीचे जा रहा है। केंद्र सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप केवल अपने पूंजीवादी मित्रों को अधिकतम मुनाफे दिलाने और उनके संसाधनों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसने हमारे सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समुदायों के दुख को और बढ़ा दिया है।

हम किसानों, मजदूरों, दलितों, महिलाओं, बच्चों और युवाओं की लंबे समय से दबी आवाज सुनने के लिए चल रहे हैं। हम न्याय, शांति और समानता के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

आपका समर्थन अमूल्य है।

हमारे साथ वॉलंटियर करने में आपकी रुचि के लिए धन्यवाद। हम आपके समर्थन का स्वागत और सराहना करते हैं। कृपया यहां अपना पंजीकरण करें और हम आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे। आप अपनी स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी या अपनी प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए: www.inc.in

अभी पंजीकरण करें